जगदीशपुर में लगे चौपाल मे छ: मामलों मे थाना प्रभारी ने मौके पर किया एक का निस्तारण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 25 August 2026

जगदीशपुर में लगे चौपाल मे छ: मामलों मे थाना प्रभारी ने मौके पर किया एक का निस्तारण


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर पंचायत भवन पर सोमवार शाम 5:10 बजे पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस कप्तान डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में आयोजित चौपाल का नेतृत्व एम्स थाना प्रभारी महेंद्र पांडेय ने किया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कहा कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस की पहुंच अब लोगों के घर तक हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की किसी भी समस्या के लिए बीट पुलिसकर्मी से संपर्क करें। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर सेव रखने और जरूरत पड़ने पर 24 घंटे संपर्क करने की बात कही।

चौपाल में कुल छह मामले सामने आए,जिनमें चार मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। बिंद्रा देवी की समस्या सुनने के बाद थाना प्रभारी महेंद्र पांडेय ने मौके पर ही उसका निस्तारण कर दिया। इस दौरान लेखपाल विपेंद्र सिंह, लेखपाल विजय मिश्रा,प्रधान प्रतिनिधि सुधीर कुमार पासवान, प्रधान गगनदेव यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक राज कुमार, कांस्टेबल ऋषभ गुप्ता, दीवान चंदन कुमार और ध्रुव यादव मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।