रिपोर्ट - विनोद कुमार सोनबरसा बाजार जगदीशपुर गोरखपुर
गोरखपुर /एम्स थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 8:30 बजे पेट्रोल पंप के पास ओम रेजीडेंसी के सामने बुलेट और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार बुलेट संख्या सवार समर उपाध्याय पुत्र गिरिजा शंकर उपाध्याय, निवासी कुसम्ही बाजार,थाना एम्स,घायल हो गए। वहीं स्कूटी पर सवार अरशद निवासी पिपराइच और उनका एक साथी भी घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है। हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दी गई, जिसके बाद वे भी एम्स अस्पताल पहुंच गए। परिजन घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।