सिसवा उर्फ चनकापुर से कुसम्ही तक हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, अपराध और मनचलों पर कसेगा शिकंजा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 18 August 2026

सिसवा उर्फ चनकापुर से कुसम्ही तक हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, अपराध और मनचलों पर कसेगा शिकंजा

रिपोर्ट - विनोद कुमार सोनबरसा बाजार जगदीशपुर गोरखपुर 

गोरखपुर/एम्स क्षेत्र के जगदीशपुर में एक्टिव हुई स्मार्ट पुलिसिंग चोरी, छिनैती व मनचलों पर कसा शिकंजा जनपद की हाईटेक पुलिस चौकी बनी जगदीशपुर  स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को तोहफा, लगाए गए 7 हाईटेक सीसीटीवी कैमरा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एम्स थाना क्षेत्र की जगदीशपुर चौकी पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ी और सराहनीय पहल की है। एम्स थाना प्रभारी महेंद्र कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए सिसवा उर्फ चनकापुर से कुसम्ही बाजार तक हाईटेक सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क बिछाने के साथ-साथ अंधेरे वाले स्थानों को रोशन करने की कार्य कर रही है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं, बेटियों, व्यापारियों और राहगीरों को 24 घंटे भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है। 

जगदीशपुर पुलिस टीम ने करीब तीन महीने तक क्षेत्र का गहन अध्ययन किया। यातायात दबाव और संवेदनशीलता को देखते हुए कैथवलिया, जगदीशपुर मुख्य चौराहा,जगदीशपुर-बेला काटा रोड माड़ापार, कोनी पिपराइच मोड गोबरहिया, सिसवा उर्फ चनकापुर अंडरपास,मलमलिया और कुसम्ही पिपराइच मोड, मोतीराम अड्डा रोड एवं बाजार जैसे प्रमुख स्थानों का चयन किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर सिसवा उर्फ चनकापुर से कुसम्ही पिपराइच मोड तक सात विशेष हाईटेक सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय कर दिए गए हैं, जबकि चौकी क्षेत्र के 8 अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे स्थापित करने का कार्य तेजी से जारी है।

विशेष रूप से कुसम्ही बाजार में भीड़भाड़, बार-बार लगने वाले जाम और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पीटीजेड पैन टिल्ट जूम कैमरे ऑटोमैटिक 360 डिग्री घूमकर चारों दिशाओं में निगरानी करते हैं और दूर की गतिविधियों को स्पष्ट जूम करके देख सकते हैं। एएनपीआर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन यह तकनीक तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों की एचएसआरपी नंबर प्लेट को खुद व खुद स्कैन कर रिकॉर्ड कर लेती है। घने अंधेरे में भी संदिग्धों के चेहरे साफ कैद करने के लिए नाइट विजन की सुविधा है। बिजली कटने या इंटरनेट बाधित होने पर भी इन-बिल्ट पावर बैकअप और लोकल स्टोरेज के जरिए रिकॉर्डिंग निर्बाध जारी रहेगी। पुलिस की यह पहल केवल डिजिटल निगरानी तक सीमित नहीं है। चौकी क्षेत्र के जिन स्थानों और चौराहों पर रात में पर्याप्त रोशनी नहीं रहती, वहां प्राथमिकता के आधार पर प्रकाश व्यवस्था की जा रही है।

पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर रहेगी लाइव मॉनिटरिंग इसका एक्सेस चौकी प्रभारी और बीट कांस्टेबलों के मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराया गया है। इससे पुलिस बल चौकी से बाहर रहते हुए भी क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रख सकेगा और किसी भी संदिग्ध स्थिति, दुर्घटना या जाम की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकेगा। चौकी प्रभारी गौरव तिवारी बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य अपराध होने के बाद डिजिटल साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ,प्रिवेंटिव पुलिसिंग,अपराध की रोकथाम पर प्रभावी ढंग से काम करना है। चोरी, लूट, छिनैती,वाहन चोरी और मनचलों पर इसके जरिए पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। और क्षेत्रवासियों से मेरी अपील है कि क्षेत्र की शांति, कानून व्यवस्था और विशेषकर बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल जगदीशपुर पुलिस को दें,असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र को डिजिटल और सुरक्षित बनाने की इस पहल पर स्थानीय नागरिक निलेश जायसवाल, बृजभूषण सिंह उर्फ मुन्ना भगत,राहुल प्रताप सिंह, और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र को भयमुक्त बनाने और पीटीजेड और एएनपीआर जैसे आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से चोरी, छिनैती और मनचलों पर पूरी तरह अंकुश लगेगा। क्षेत्रवासियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए चौकी प्रभारी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।