जगदीशपुर बिजली उपकेंद्र में शान से फहराया तिरंगा, कर्मचारियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 16 August 2026

जगदीशपुर बिजली उपकेंद्र में शान से फहराया तिरंगा, कर्मचारियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प


रिपोर्ट: विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर।

गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जगदीशपुर विद्युत उपकेंद्र परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेई रणविजय बिंद के नेतृत्व में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। जेई रणविजय बिंद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की प्रेरणा देता है। बिजलीकर्मियों का दायित्व है कि वे पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराएं।

कार्यक्रम में दारोगा सिंह, संदीप, अरुण, रामप्रवेश, संतोष, रियाज, विवेक, प्रदीप, सुभाष, अमरजीत, अभिमन्यु गिरी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।