रिपोर्ट - कमलेश कुमार
मोतीराम अड्डा। झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा स्थित अंसारी टोला में सोमवार शाम एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अंसारी टोला निवासी गंगा निषाद का पुत्र राजू निषाद (35) विवाहित था और दो बच्चों का पिता था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। सोमवार शाम राजू की मां उसके लिए भोजन लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित घोट्टे पर पहुंचीं। वहां कमरे में राजू को फंदे से लटका देखकर वह शोर मचाते हुए रोने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही झंगहा थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह , चौकी प्रभारी मोतीराम अड्डा सौरभ सिंह व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।