Police Alertness से टला बड़ा हादसा, Kusmhi Bazar से तीन मासूम बच्चे बरामद - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 2 September 2026

Police Alertness से टला बड़ा हादसा, Kusmhi Bazar से तीन मासूम बच्चे बरामद

घर से नाराज होकर निकले थे बच्चे, Jagdishpur Police ने सकुशल परिजनों को सौंपा
रिपोर्ट - विनोद कुमार 
सोनबरसा बाजार,गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र की जगदीशपुर पुलिस चौकी की सतर्कता से घर से नाराज होकर निकले तीन मासूम बच्चों को समय रहते सकुशल बरामद कर लिया गया। गश्त के दौरान पुलिस टीम की नजर कुसम्ही बाजार में भटक रहे बच्चों पर पड़ी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चों को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार जगदीशपुर चौकी के कांस्टेबल अजय पाण्डेय और ऋषभ राज गुप्ता क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुसम्ही बाजार में तीन बच्चे अकेले दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर सहज तरीके से पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि मौसी की डांट और मार से नाराज होकर वे बिना बताए घर से निकल आए थे।
बरामद बच्चों की पहचान सूरज (12), चांदनी (10) और गीता (7) के रूप में हुई। तीनों के पिता का नाम श्याम सुंदर साहनी है और वे जोगढ़ के निवासी बताए गए हैं।
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव तिवारी तथा उपनिरीक्षक राज कुमार की मौजूदगी में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों बच्चों को उनकी मौसी रूची, पत्नी रामानंद साहनी, निवासी भेलमा, थाना धनघाटा, संतकबीरनगर की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।
पुलिस की तत्परता से तीनों बच्चे सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच गए। जगदीशपुर पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।