विश्वम्भरपुर के मठिया टोला में वारदात, सीसीटीवी कैमरे बंद होने से नहीं मिला सुराग
रिपोर्ट - विनोद कुमार
सोनबरसा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के विश्वम्भरपुर गांव के मठिया टोला में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। परिवार के इलाज के सिलसिले में सूरत जाने के दौरान चोरों ने घर में घुसकर सामान खंगाल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बैजनाथ साहनी अपने परिवार के साथ किसी परिजन का इलाज कराने के लिए मकान में ताला लगाकर सूरत गए हुए हैं। इसी दौरान सोमवार देर रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। घर के अंदर सामान बिखरा मिला है। हालांकि अभी तक कितने रुपये और कौन-कौन से सामान चोरी हुए हैं, इसका स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है। परिवार के वापस लौटने के बाद ही चोरी गए सामान का वास्तविक पता चल सकेगा।
बताया जा रहा है कि परिवार में फरवरी में बेटी की शादी प्रस्तावित है। बैजनाथ के दो बेटे विदेश में रहते हैं। घर की देखरेख के लिए उन्होंने पड़ोस के एक व्यक्ति को चाबी भी दे रखी थी। पुलिस इस संबंध में पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।
मकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, लेकिन जांच में पता चला कि कैमरे काफी समय से बंद पड़े थे। ऐसे में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से फिलहाल कोई मदद नहीं मिल पा रही है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।