सर्विस लेन धंसने से आवागमन बाधित, रोज हादसे का शिकार हो रहे राहगीर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 29 August 2026

सर्विस लेन धंसने से आवागमन बाधित, रोज हादसे का शिकार हो रहे राहगीर

रिपोर्ट - विनोद कुमार 
गोरखपुर/एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में स्थित एनएच 28 की दक्षिणी सर्विस लेन जो सोनबरसा सरदारनगर रोड को जोड़ती है, सोनबरसा मेंन चौक पर लिंक रोड के पास धंस जाने से गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क की हालत इतना खराब होने के कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन दो से चार लोग गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी बंटी मोदनवाल ने बताया कि यह मुख्यमंत्री का शहर है और इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्रीय विधायक, सांसद और अधिकारी भी इस रास्ते से आते-जाते हैं, इसके बावजूद सड़क की बदहाली की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा लगातार खतरनाक होता जा रहा है। खासकर रात के समय राहगीरों और बाइक सवारों को इसकी जानकारी नहीं हो पाती, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
वही चौराहे पर स्थित अन्य प्रकार की सभी दुकानें भी गढ्ढे से प्रभावित हो रहा है।

संतोष मोदनवाल, बंटी मोदनवाल, विनोद मोदनवाल, उमा मोदनवाल, अर्जुन वर्मा, दयानंद, अशोक मोदनवाल सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।