संगठन सृजन अभियान में Congress को गांव-गांव मजबूत करने पर जोर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 29 August 2026

संगठन सृजन अभियान में Congress को गांव-गांव मजबूत करने पर जोर

सांसद श्याम कुमार बर्बे बोले—कार्यकर्ता गांवों में पहुंचकर बताएं कांग्रेस की उपलब्धियां

रिपोर्ट - महेंद्र चौधरी 
ब्रह्मपुर गोरखपुर। संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को बैरियहवा स्थित जय श्री लॉन में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के रामटेक लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्याम कुमार दौलत बर्बे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान गुजरात से शुरू होकर अब उत्तर प्रदेश के अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसका उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करना है।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की उपलब्धियों और पूर्व की सरकारों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस ने देश में जो संस्थान और धरोहरें खड़ी की थीं, मौजूदा सरकार उन्हें बेचने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास जनता को गुमराह करने के लिए हिंदू-मुस्लिम के बीच विवाद पैदा करने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।
कांग्रेस नेता अमरनाथ पासवान ने सांसद श्याम कुमार बर्बे के संघर्ष और लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि रामटेक लोकसभा चुनाव में भाजपा और आरएसएस के प्रभाव के बावजूद जनता ने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि सांसद ने गरीबों, युवाओं और समाज के हर वर्ग के साथ खड़े होकर अपनी पहचान बनाई, जिसके चलते उन्हें जीत हासिल हुई।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, संगठन सृजन अभियान के पीसीसी पर्यवेक्षक कमल किशोर कमांडो, अंबेडकरनगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह, पूर्व सचिव संतोष मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक राय, सुरेंद्र पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष जयनारायण यादव, दिलीप गौतम, मुन्ना शाही सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।