काल्पनिक फोटो
रिपोर्ट - कमलेश कुमार
मोतीराम अड्डा गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल के समीप शुक्रवार शाम चलती बाइक अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। बाइक से आग की लपटें निकलती देख चालक ने तत्काल वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।
खोराबार क्षेत्र के निवासी मनीष शर्मा ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने के लिए बाइक से देवरिया जा रहे थे। दुबियारी पुल के पास पहुंचने पर अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षण में धुआं आग की लपटों में बदल गया। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने बाइक रोकने का प्रयास किया और सुरक्षित दूरी पर छलांग लगा दी।
बाइक में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। आग की वजह से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात रही कि चालक को किसी तरह की चोट नहीं आई।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।