छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, लिया बेटियों की सुरक्षा का संकल्प - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 28 August 2026

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, लिया बेटियों की सुरक्षा का संकल्प


महेंद्र चौधरी झंगहा गोरखपुर 

झंगहा गोरखपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर जेपीएस सेंट्रल एकेडमी, जंगल गौरी नंबर एक की छात्राओं ने झंगहा थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ भाई-बहन के स्नेह का पर्व मनाया। छात्राओं ने थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प लेने का आग्रह किया। पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस पहल से थाने का माहौल भावुक और आत्मीय हो गया।

थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा और विश्वास के संकल्प का भी प्रतीक है। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर सम्मान दिया, जो पुलिस परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहेगी।

इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक अभिजीत कुमार, रीना त्रिपाठी, संगीता त्रिपाठी, गंगासागर, सरिता राय, विश्वजीत राय, योगेंद्र सिंह, अंबिका दूबे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।