रंग-बिरंगी रोशनी से सजा पंडाल बना आकर्षण, 20 को मेला और 21 अक्टूबर को भगवती जागरण
रिपोर्ट - कमलेश कुमार
मोतीराम अड्डा गोरखपुर। सदर तहसील क्षेत्र के मोतीराम चौराहे पर शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट के बीच स्थापित मां की मनमोहक प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दर्शन-पूजन के लिए आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
पंडाल को आकर्षक कपड़ों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। सुबह-शाम मां के भजन और भक्तिगीत गूंजने से चौराहे का माहौल भक्तिमय हो रहा है। विधि-विधान से मां भगवती की पूजा-अर्चना की जा रही है। विशेष रूप से शाम के समय रोशनी से जगमगाता पंडाल लोगों को आकर्षित कर रहा है। युवा मां की प्रतिमा और सजे पंडाल के साथ तस्वीरें व सेल्फी लेकर नवरात्र की यादों को कैमरे में संजो रहे हैं।
आयोजन समिति के अनुसार 20 अक्टूबर को यहां मेले का आयोजन होगा, जबकि 21 अक्टूबर को भगवती जागरण आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई है।
आयोजन को सफल बनाने में संस्थापक सूर्या जायसवाल के साथ पंकज जायसवाल, निखिल यादव, राजन गुप्ता, कार्तिक पासवान, शिवा जायसवाल, लक्की जायसवाल, अतुल यादव, अरमान खान, सैंडी यादव और गिरधारी बाबा सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।