आदित्य पब्लिक स्कूल में सामाजिक अध्ययन क्विज, रेड और ग्रीन हाउस ने मारी बाजी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 17 October 2026

आदित्य पब्लिक स्कूल में सामाजिक अध्ययन क्विज, रेड और ग्रीन हाउस ने मारी बाजी


कक्षा 1 से 9 तक के छात्र-छात्राओं ने दिखाया ज्ञान, तीन चरणों में हुई प्रतियोगिता

रिपोर्ट - महेंद्र चौधरी झंगहा गोरखपुर 

गोरखपुर। आदित्य पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को सामाजिक अध्ययन विषय पर ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से नौ तक के छात्र-छात्राओं ने रेड, ग्रीन, येलो और ब्लू हाउस की टीमों के रूप में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा बढ़ाने के साथ उनके बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। सुबह नौ बजे कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थियों के बीच मुकाबला हुआ। तीन चरणों में चली प्रतियोगिता में सामाजिक अध्ययन से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे गए। 300 अंकों में रेड हाउस ने 285 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीन हाउस 245 अंकों के साथ दूसरे, येलो हाउस 170 अंकों के साथ तीसरे तथा ब्लू हाउस 150 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

कक्षा छह से नौ वर्ग में रेड हाउस से जीविका, दीशु, दीपशिखा, सोनम, अनिकेत व पीयूष, ग्रीन हाउस से शुभम यादव, अपरमीता, अदिति, अवनी अमृता, अंशुमान, नेहा व आयुष, येलो हाउस से आयुष यादव, अमितेंदर, प्रतीक, आराध्या व मोहम्मद अर्श तथा ब्लू हाउस से परवेज, इशिका, अर्चिता, आदर्श व आदित्य मिश्रा ने प्रश्नों के उत्तर दिए।

वहीं सुबह 11 बजे कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें ग्रीन हाउस ने 300 में 275 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। येलो हाउस 255 अंकों के साथ दूसरे, रेड हाउस 230 अंकों के साथ तीसरे और ब्लू हाउस 200 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

इस वर्ग में रेड हाउस से आरोही, आदर्श, आरुषि, अंशिका गुप्ता व अनन्या जायसवाल, ग्रीन हाउस से रेहान, अर्जव, दिव्या, अदिति, रुद्र प्रकाश व आराध्या, ब्लू हाउस से आराध्या सिंह, देवांशी यादव, दक्षिता, वृतांत व प्रियांजलि तथा येलो हाउस से आयुष पासवान, श्रद्धा, अनुभव, सिद्धार्थ, अभिनव, अतीक व आरिश ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता को संपन्न कराने में शिक्षिका सीमा, मनीषा, रुचि, रीना तथा शिक्षक सोनू सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने सवालों के जवाब देने के दौरान उत्साह और विषय के प्रति अपनी समझ का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि क्विज का उद्देश्य केवल जीत हासिल करना नहीं, बल्कि अपने ज्ञान को बढ़ाना है। गलत उत्तर भी कुछ नया सीखने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में सहायक होती हैं तथा बच्चों को निरंतर सीखते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।