window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); WhatsApp का मोस्ट अवेटेड Payment फीचर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 11 February 2018

WhatsApp का मोस्ट अवेटेड Payment फीचर


पिछले एक साल से खबरें आ रही हैं कि व्हाट्सएप का पेमेंट फीचर को लॉन्च कर सकता है. और अब भारत में एंड्रॉयड और iOS के बीटा टेस्टर्स के लिए ये मोस्ट अवेटेड फीचर रोलआउट किया जा रहा है. UPI बेस्ड पेमेंट का ये फीचर भारत में व्हाट्सएप के कुछ बीटा यूजर्स को मिलना शुरु हो चुका है. हालांकि अभी तक इसे औपचारिक तौर पर रोलआउट नहीं किया गया है.

व्हाट्सएप के इस फीचर को लेकर अप्रैल 2017 से रिपोर्ट सामने आ रही थी, अब ये भारत में लाया गया है. यहां खास बात ये है कि अभी ये फीचर बीटा वर्जन के लिए आया है. ऐसे में इसे बीटा टेस्टर ही इस्तेमाल कर पाएंगे. जल्द ही इसे एप के लिए ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा. हमने अपने iOS डिवाइस में इसे अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल किया तो हमें ये नया फीचर मिला.

फीचर का इस्तेमाल

  • इस नए पेमेंट फीचर के लिए एप के सेटिंग ऑप्शन में जाएं.

  • यहां एड अकाउंट का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करें.

  • इसपर क्लिक करते ही आपको बैंको की लिस्ट मिलेगी.यहां आप वो बैंक चुनें जिसमें आपका या जिसका अकाउंट जोड़ना है.

  • बैंक पर क्लिक करते ही ये आपके अकाउंट की जानकारी स्टोर कर लेगा. याद रहे आपका अकाउंट मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए.

  • इसके बाद का अकाउंट व्हाट्एप से लिंक हो जाएगा.

  • पैसे भेजने के लिए आपका यूपीआई अकाउंट होना चाहिए. अगर ये नहीं है तो ये आपको यूपीआई एप या बैंक की मदद से यूपीआई अकाउंट बनाना होगा. यहां यूपीआई पिन डालकर आप पेमेंट प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

 यूपीआई पेमेंट

यूनिफाईड पेमेंट इंटरफेज एक ऐसा पेमेंट सिस्टम है जिसमें आप बेहद आसान तरीके किसी देश में किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. ये यूजर के मोबाइल नंबर की मदद से खाते की जानकारी जुटाता है. इसमें यूजर यूनिक आईडी बना कर पैसे ट्रांसफर कर सकता है. ये एक पेमेंट सिस्टम है जिसका लाइलेंस NPCI (National Payment Corporation) बैंकों को देता है. जिससे बैंक अपने एप में पैसे ट्रांसफर के लिए NEFT, IMPS के साथ ही UPI का भी ऑप्शन देते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां अकाउंट नंबर के बिना ही पैसे ट्रांसफर या पेमेंट की जा सकती है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।