window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 25 September 2018

कन्नौज में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

रिपोर्ट --मोबीन मन्सुरी
 
 
कन्नौज में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें तहसील व जिला स्तर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बुलन्द कर प्रतिभाग कर रहे प्रतियोगियों का पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रतिभा को उभारने के लिए हर सम्भव मदद करने की भी घोषणा की। 


तहसील तिर्वा क्षेत्र में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया जिसके बाद प्रतिभाग कर रहे सभी प्रतियोगियों ने खेलूकद प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान छात्राओं ने अलग- अलग कई खेल दिखाये और कुछ खेलों से लोगों का मनोरंजन भी कराया।
 
 
सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने हुनर का उपयोग कर कला का प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने खेलकूद में प्रतिभाग कर रहे छात्रों को हर सम्भव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि यह जो तहसील स्तर से निकलकर जिला स्तर में प्रतिभागी पहुंचे है और इसके बाद वह मण्डल स्तर पर पहुंचेंगे उन प्रतिभागियों को अगर कोई अपनी प्रतिभा के दौरान मदद की जरूरत पड़ती है। किसी को अगर आर्थिक मदद की बजह से प्रतिभा पर रोक लग रही है तो ऐसे लोगों की हम हर सम्भव मदद करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।