window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोरखपुर--दुर्घटना को दावत देते गोरखपुर ग्रामीण के पुराने पोल व बिजली तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 26 September 2018

गोरखपुर--दुर्घटना को दावत देते गोरखपुर ग्रामीण के पुराने पोल व बिजली तार

कृपा शंकर चौधरी तहकीकात न्यूज़

कई सरकार और घोषणाऐं देख चुके गोरखपुर के गांव बिजली पोल और पुराने तार से परेशान हैं । 20 बर्षो से अधिक समय से इन्हें बदले न जाने से आएं दिन कहीं न कहीं दुर्घटनाएं होती रहती है ।
 
 
 
दरअसल गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में 1990 के बाद पोल एवं तारों को लगाया गया एवं तमाम लोगों को बिजली कनेक्शन दिया गया अब उस समय की तुलना में आबादी एवं कनेक्शन बढ़े हैं जिससे इन पोल एवं तारों पर दबाव बढ़ गया है । पोल एवं तारों के पुराने होने से बिजली की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो रही है और आए दिन इनके टूटने से दुर्घटना होती रहती है । तहकीकात न्यूज़ के पत्रकार के द्वारा रामपुर,गहिरा रायगंज,बेलवार आदि गांवों का दौरा करने पर पता चला कि इन तार एवं पोल को लगभग 20 - 25 बर्ष पहले लगाया गया है और इन्हें कभी बदला नहीं गया । इनके पुराने होने से कई बार तार टूट चुके हैं और जन धन का नुक़सान हुआ है । 
 
इसके अलावा तार एल्युमिनियम की जगह लोहे के लगे होने से बिजली की आपूर्ति भी ठीक ढंग से नहीं होती है । 
इन पुराने तारों के बावत संबंधित अधिकारियों से बात करने पर संतुष्टिजनक ज़बाब नहीं मिला । हालांकि सरकार के द्वारा तमाम विकास की बात कही गई है किन्तु यह क्षेत्र अब भी इस मामले में पिछड़ा हुआ है ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।