window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उत्तर प्रदेश में बड़ा रेल हादसा ,न्यू फरक्का एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे, 4 की मौत सैकड़ों यात्री घायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 10 October 2018

उत्तर प्रदेश में बड़ा रेल हादसा ,न्यू फरक्का एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे, 4 की मौत सैकड़ों यात्री घायल




तहकीकात न्यूज़ की बड़ी खबर  


उत्तर प्रदेश में बड़ा रेल हादसा हुआ है। रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस डिरेल हो गई है। ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरने की खबर है। हादसे में अब तक यात्रियों की मौत की खबर है। 

अभी मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सैकड़ों यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया है। 

जानकारी के अनुसार, रायबरेली से 6 किलोमीटर दूर हरिचंदपुर रेलवे स्टेशन पर मालदा टाउन से बरेली आ रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े चार बजे डिरेल हो गई। 

ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बे लाइन से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या सैकड़ों में बताई जा रही है। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। 

फिलहाल, लखनऊ और वाराणसी से एनडीआरएफ की टीमे मौके के लिए रवाना हो चुकी है। ग्रामीण और रेलवे स्टेशन कर्मचारी यात्रियों को बचाने में जुटे हैं।

रायबरेली के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा रेलवे के एडीआरएम काजी मेराज घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।