window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद-महिलाओ की सुरछा के दावे लाख करे सरकार लेकिन ..........? - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 26 December 2018

फर्रुखाबाद-महिलाओ की सुरछा के दावे लाख करे सरकार लेकिन ..........?


जिला संवाददाता-पुनीत मिश्रा 

महिलाओ की सुरछा के दावे सरकार लाख कर ले लेकिन यूपी पुलिस अपराधियों के साथ इस कदर हाथ मिला कर बैठ गयी है अब नाबालिक रेप पीडिता अपने घर से नहीं निकल प् रही है मामला फर्रुखाबाद जनपद के थाना शमसाबाद में 15 साल की नाबालिक से रेप और गर्भपात कराने की धमकी देने के मामले में पुलिस अभी भी तक फरार एक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. वहीं दूसरी ओर बीते एक महीने से आरोपी पीड़ित परिवार को गाली गलौज करते हुए एफआईआर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करती. बल्कि आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है. 


पीड़ित परिवार के मुताबिक, आरोपी अफसार और इजहार ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया था. इसके बाद मामला शमसाबाद थाने में दर्ज कराया गया था. पुलिस ने अफसार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. लेकिन इजहार अब तक फरार चल रहा है. आरोप है कि अब इजहार अपने भाईयों के साथ मिलकर उनके परिवार को लगातार गर्भपात कराने समेत मामला वापस लेने की धमकी दे रहा है. उन्होंने जब इसकी शिकायत शमसाबाद थाने में की तो पुलिसकर्मी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं. पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने के चलते ही डीएम से शिकायत करने पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि अगले माह तक बेटी की डिलीवरी होने की भी संभावना है. ऐसे में पूरा परिवार दहशत में है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।