window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बहुत जल्द Redmi 7 को लांच करने जा रही ,जानिये क्या खास बात है इसमें - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 19 December 2018

बहुत जल्द Redmi 7 को लांच करने जा रही ,जानिये क्या खास बात है इसमें

  
Xiaomi बहुत जल्द रेडमी के सबसे अडवांस Redmi 7 को लांच करने जा रही है. यह फोन रेडमी 6 का अपडेटेड वर्जन है. इससे पहले कंपनी रेडमी 6 प्रो को लांच कर चुकी है. इसलिए, नए स्मार्टफोन का नाम रेडमी 7 या रेडमी 7 प्रो हो सकता है. इस फोन को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना (TENAA) पर लिस्ट कर दिया गया है. लिस्टिंग के बाद इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं.





यह फोन MIUI 10 एंड्रॉयड पर काम करेगा. इसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसकी इंटर्नल मेमोरी 128 जीबी होगी. फोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज वाला ओक्टा-कोर चिपसेट होगा. कंपनी इस फोन को 11 अलग-अलग रंगों में लांच करने की तैयारी कर रही है. यह एक अलग तरह का रिकॉर्ड होगा. लिस्टिंग के मुताबिक मोबाइल को सिल्वर, ब्लैक, वाइट, ब्लू, रेड, यलो, पिंक, ग्रीन, गोल्ड, पर्पल और ग्रे कलर में लांच किया जा सकता है. इससे पहले आईफोन XR को 6 रंगों में लांच किया गया था.

आज से Xiaomi की बंपर सेल, स्मार्टफोन से लेकर सबकुछ पर भारी छूट
यह डुअल सिम स्मार्टफोन होगा जो एंड्रायड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. स्क्रीन 5.84 इंच फुल एचडी होगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल होगा. आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा.

इसके तीन वेरिएंट बाजार में उतारे जाएंगे जिसकी रैम 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी होगी. इसके अलावा फोन में वॉटरड्रॉप नॉच हो सकती है. Xiaomi का यह पहला फोन होगा, जिसमें इस तरह का नॉच लगा होगा. रियर कैमरा में प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और सेल्फी कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल होगा. फोन की बैटरी 2900 mAh होगी.

24 दिसंबर को बीजिंग में एक इवेंट का आयोजन किया गया है, जिसमें कंपनी गेमिंग स्मार्टफोन लांच कर सकती है. ऐसी संभावना है कि इस इवेंट में रेडमी 7 सीरीज को भी लांच कर दिया जाएगा.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।