window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव - चंद पैसों की वजह से अज्ञात हमलावरों ने युवक की चाकू व ईंट पत्थर से कुचल कर की निर्मम हत्या - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 17 January 2019

उन्नाव - चंद पैसों की वजह से अज्ञात हमलावरों ने युवक की चाकू व ईंट पत्थर से कुचल कर की निर्मम हत्या

रिपोर्टर - विशाल चौहान
 

जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया जब महज चंद पैसों की वजह से अज्ञात हमलावरों ने युवक की चाकू व ईंट पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी और शव के पैर रस्सी से बांध कर नहर किनारे डाल दिया, वही जब गामीणो ने शव देखा तो  परिजनों और पुलिस को सूचना दी वही इस जघन्य हत्याकांड के बाद परिजनों ने शव को उठाने से मना कर दिया और हंगामा करने लगे जिस पर चार थाने की पुलिस सीओ व एसडीएम सफीपुर मौके पर पहुंचे और जल्द ही घटना के खुलासे का भरोसा दिया तब कही जाकर  पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।

 
जी हाँ ये घटना उन्नाव जनपद की आसीवन थाना क्षेत्र के सादाबाद गांव के विजई खेड़ा गांव निवासी राम कुमार जोकि राज मिस्त्री का काम करता था आज वह धान की फसल के बिक्री का तीस हजार रुपए बैंक में जमा करने के लिए गया किसी कार्य के चलते वह वापस लौटकर गांव की बाजार चला गया उसके बाद जब वो काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कही पता नहीं चला फिर जब गामीणो ने गाँव की नहर के पास उसका शव पडा देखा तो उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी, घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की, मृतक के चेहरे पर चाकू के निशान थे और सर ईंट से कुचला गया था और उसकी आंखे फोड कर पैर रस्सी से बांध कर नहर किनारे डाल दिया गया जबकि घटनास्थल के पास ही पुलिस पिकेट लगती है इससे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और शव उठाने से मना कर हंगामा शुरू कर दिया हंगामे की सूचना पर एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंच गुस्साए परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया और हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया| मृतक के परिजनचाहते है कि पकड़े मिल जाय किसने मारा है पैर बांधे गए काटा गया आँखे फोड़ डाली गई मुंह फोड़ डाला गया ईंटा मार मार के जान लिया है तड़पा तड़पा कर,हमको जानकारी मिल जाये हम सीआईडी लगाना चाहते है कि हमें जानने में मिल जाय पकड़ में मिल जाये पकड़े मिल जाये आदमी मिल जाये कौन मरवाया है किसकी शिनाख्त है किसने मारा है की शिनाख्त कोई दिया है की फेक दिया है कैसे क्या हुआ है इसमें

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।