window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव - पुलिस की प्रताड़ना से युवक ने दी जान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 25 May 2019

उन्नाव - पुलिस की प्रताड़ना से युवक ने दी जान

 
रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
 
उन्नाव में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी आज सुबह बालामऊ से कानपुर जा रही ट्रेन ऊँगू स्टेशन से कानपुर की ओर रवाना हुई थी की दरौली क्रॉसिंग के पास ऊँगू कस्बा निवासी मिथलेश उम्र 53 ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया वहाँ पर मौजूद लोगों ने घटना को आनन फानन में बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया घटना को देख मौके पर मौजूद लोगों ने सफीपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त करके उनके परिजनों को सूचित करने के बाद पंचायतनामा भर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज सुबह 7 बज के 15 मिनट पर बालामऊ की ओर से आरही ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले मृतक मिथलेश की माता ने बताया कि मेरे घर मे 4 से 5 दिन पहले 4 लाख रुपये चोरी हो गए थे जिसकी तहरीर मृतक की पत्नी ने फतेपुर 84 थाने के अंतर्गत आने वाली ऊँगू चौकी में दी थी और चोरी का इल्जाम मृतक मिथलेश पर लगाया था जिसकी वजह से ऊँगू चौकी पर तैनात दरोगा रामआसरे चौधरी आज 4 दिन से लगातार मेरे बेटे को प्रताड़ित कर रहे थे शुक्रवार को 3 घन्टे तक चौकी में बिठा के रखा था और मारा पीटा भी था आज फिर सुबह 8 बजे चौकी पर बुलाया था जिसके कारण वो बहुत डरा और सहमा हुआ था जिसके कारण उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सफीपुर क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते मृतक मिथलेश ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी पत्नी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है अगर ऐसा कुछ होगा तो तहरीर दी होगी जिसकी जाँच कराई जाएगी जाँच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी...

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।