window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बस्ती जियो टैगिंग करने में हल्के में लिया आदेश, डीएम ने सीडीओ, एसपी समेत 21 अफसरों को दी वेतन रोकने की चेतावनी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 7 June 2019

बस्ती जियो टैगिंग करने में हल्के में लिया आदेश, डीएम ने सीडीओ, एसपी समेत 21 अफसरों को दी वेतन रोकने की चेतावनी




रिपोर्ट - राजित राम यादव

बस्ती पिछले साल जब पर्यावरण को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर पौध रोपण किए गए थे तो किसी ने यह सोचा भी नही था कि करीब एक साल बाद जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की तस्वीर सामने आएगी। पौध रोपण अभियान में सम्मिलित  सभी विभागों के अफसरों को जिओ टैगिंग के निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी तक ज्यादातर अफसर इसमें पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुए है, जिससे अभियान की सफलता को लेकर सवाल खड़े हो गए है। इस लापरवाही से नाराज डीएम ने सीडीओ, एसपी समेत 21 विभाग के अफसरों को  नोटिस जारी कर खलबली मचा दी है।डीएम राज शेखर ने  सभी अधिकारियों को चेतावनी जारी कर 15 जून तक रोपित किए गए सभी पौधे की जियो टैगिंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए है। अगर इसके बावजूद कोई अफसर लापरवाह पाया जाता है तो इसकी सजा पूरे विभाग की सैलेरी रोक कर दी जाएगी।डीएम राजशेखर ने बताया कि पिछले साल 15 अगस्त को वृहद स्तर पर कराए गए पौध रोपण की जियो टैगिंग के निर्देष दिए गए थे। इसके लिए ‘प्लांटेशन 9 सीआर’ के नाम से विभागीय एप भी विकिसत किया गया था।उस एप को डाउनलोड कर रोपे गए प्रत्येक पौधे और स्थल की फोटो डाली जानी थी। इसके लिए सभी विभागों को यूजर आईडी और पासवर्ड से अवगत करा दिया गया था। डीएम ने बताया कि इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके जियो टैगिंग की प्रक्रिया को पूरा करना था, लेकिन इसमें लापरवाही बरती गई। जांच के दौरान सिर्फ प्रावधिक शिक्षा विभाग ने ही पूरी जिम्मेदारी के साथ जियो टैगिंग की नही  है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।