window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी - हज यात्रा के चौथे दिन तीन उड़ानों से 450 हज ज़ायरीन जेद्दा रवाना - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 1 August 2019

वाराणसी - हज यात्रा के चौथे दिन तीन उड़ानों से 450 हज ज़ायरीन जेद्दा रवाना


ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास

हज हाउस में हज जायरीनों को रवाना करने के लिए तंज़ीम चौदहों के सरबराह व मस्जिद लाट सरैयां के मुतवल्ली सरदार हाजी मक़बूल हसन पहुंचे। दुआ के लिए शिया आलिम, अंतर्राष्ट्रीय खतीब आज़मगढ़ के इमाम-ए-जुमा मौलाना सैय्यद ज़मीरुल हसन रज़वी पहुंचे। उन्होंने हाजियों के सफर को आसान करने, उनके हज को क़ुबूल करने की दुआओं के साथ-साथ खिदमतगारों को कहा कि आप सब बड़े खुशनसीब हैं जिनसे अल्लाह अपने मेहमानों की खिदमत करा रहा है। उन्होंने दुनिया के अंदर मुसलमानों की ख़ुशहाली और तरक्की के लिए भी दुआएं की। इस मौके पर सेण्ट्रल हज कमेटी, भारत सरकार के सदस्य एवं वाराणसी इम्बारकेशन केन्द्र के को-ऑर्डिनेटर डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद, उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद, पूर्वांचल हज सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद, हाजी रेयाज़ अहमद अंसारी, हाजी अब्दुल रहमान अंसारी, मास्टर हज ट्रेनर कारी मोहम्मद मुश्ताक़, हाजी मोहम्मद इमरान, ज़ीशान खान, मोहम्मद सुहैल, साजिद खान उर्फ सोनू, जियाउद्दीन अंसारी, सेराज अहमद फारुकी, निजामुल हक़ सिद्दीकी उर्फ गुड्डू, मोहम्मद ज़फर अंसारी, मास्टर हज ट्रेनर मोहम्मद इक़बाल खान, हामिद मुस्तफ़ा, हाजी अनीस अंसारी, शब्बीर अहमद अंसारी, हाजी शमीम जावेद, इमरान खान, एहतेशाम उर्फ सामू, हाजी ज़फरुद्दीन अंसारी, सफीर अहमद, मोहम्मद नसीम, हाजी मुन्नु,  समेत बड़ी संख्या में हज खिदमतगार मौजूद थे। पहली फ्लाइट अपने पूर्व निर्धारित समय 8 बजे से 10 मिनट पहले ही उड़ान भरी जिसमें आजमगढ़ के 150 हज ज़ायरीन शामिल थे जिनमें पुरुष ज़ायरीनों की संख्या 78 और महिला ज़ायरीनों की संख्या 72 रही। दूसरी फ्लाइट जो सुबह 11:00 बजे रवाना हुई जिसमें गाज़ीपुर के 148 और जौनपुर के 2 हज ज़ायरीन शामिल रहे। जिसमें पुरुष ज़ायरीनों की संख्या 79 और महिला ज़ायरीनों की संख्या 71 थी। तीसरी उड़ान अपने निर्धारित समय दोपहर के 01.20 वाराणसी के 150 लोगों को लेकर रवाना हुई, जिसमें पुरुष हज ज़ायरीनों की संख्या 72 और महिला ज़ायरीनों की संख्या 78 रही।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।