window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बस्ती -ईद मिलादुन्नबी का जश्न,जुलूस निकाल कर अमन और शांति का पैगाम - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 10 November 2019

बस्ती -ईद मिलादुन्नबी का जश्न,जुलूस निकाल कर अमन और शांति का पैगाम


राजित राम यादव 

पूरे मुल्क में ईद मिलादुन्नबी का जश्न, जुलूस निकाल कर अमन और शांति का पैगाम,
पूरे भारत में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार पूरे जोश और खरोश के साथ मनाया गया। आज सुबह से ही अलग अलग जगहों पर अलग अलग वक़्त पर जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया और इस्लाम धर्म के पैगम्बर की शान में नात और कलाम पढ़े गए। जगह जगह जुलूस का इस्तकबाल किया गया।

अयोध्या विवाद पर कल आये फैसले के बाद जिस तरह से मुल्क के मुसलमानों ने जुलूस के माध्यम से मुल्क में अमन और शांति की हिमायत की है वो अपने आप में मिशाल है।

पूरे भारत के साथ साथ बस्ती जिले में भी 12 रबीउल अव्वल का जुलूस निकाला गया।
बस्ती शहर, गनेशपुर, कुसौरा बाजार, दुबौलिया बाजार, बभनान, गौर आदि क्षेत्रों में शांतिपूर्ण जुलूस निकला। सुरक्षा ब्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही।

गनेशपुर में निकले जुलूस में मौलाना अताउल मुस्तफा, हाफिज किफायतुल्लाह, अब्बास खान, दाऊद खान,अब्दुल रहमान पिंडारी, नूर मोहम्मद, नूर आलम, फौजदार शाह, सरफराज हसन, रफीक कुरैशी, सहित हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।