window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); हत्या का खुलासा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 15 March 2020

हत्या का खुलासा


ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा

पत्नी ने प्रेमी संग योजना बनाकर कर दी पति की हत्या, जब प्रेमी ने बताई दास्तां तो उड़ गए सभी के होश

कानपुर देहात-जीवन संगिनी व जीवनसाथी नाम का रिश्ता अनोखा माना जाता है। कहा जाता है कि जीवन भर साथ निभाने वाली पत्नी और पति के बीच विश्वास का नाता होता है लेकिन जब जीवन संगिनी ही उसकी मौत बन जाए तो विश्वास दम तोड जाता है। कुछ ऐसी ही घटना कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र के नरिहा गांव की सामने आई है। जहां शादी के कुछ माह बाद ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की मौत का षड़यंत्र रच डाला। फिर प्रेमी ने पति को मौत के घाट उतारकर उसके शव को तालाब किनारे फेंक दिया। घटना के बाद मृतक पिता कि तहरीर पर पुलिस घटना का खुलासा करने की फिराक में जुट गई। वहीं पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के द्वारा आरोपी की पहचान होते ही पुलिस ने आरोपी प्रेमी को धर दबोचा। पूछताछ में जब उसने मृतक की पत्नी की दास्तां बताई तो सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने महज 24 घंटे में ही घटना का खुलासा करते हुए प्रेमी व मृतक की पत्नी को जेल भेज दिया है।

दरअसल नरिहा गांव निवासी गुलाब सिंह उर्फ करन गौतम की दिसंबर माह में शादी हुई थी। अभी होली के दौर में वह पत्नी को स्योंढ़ारी घाटमपुर जनपद कानपुर से लेकर नरिहा गांव आ रहा था। जिसके बाद वह वहां से परिवार के चाचा के साथ पत्नी को भेजकर एक बाइक सवार के साथ चला गया। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया। जिसके बाद सक्रिय हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस घटना का खुलासा करने में जुट गई। नवीपुर रोड पर पुलिस लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी मुकेश निवासी स्योंढ़ारी की पहचान की।

इसके बाद पुलिस ने उसे बाइक सहित धर दबोचा और अकबरपुर कोतवाली ले आई। पूछताछ में उसने बताया कि मृतक की पत्नी मोनी से उसके प्रेम संबंध शादी के पहले से हैं। शादी के बाद जब वह मायके गई तो उसने पति को रास्ते से हटाने की बात कही। जिसके बाद ये पूरा प्लान उसने खुद बनाया और फिर पति करन की गला दबाकर हत्या करके उसे तालाब किनारे फेंक दिया। घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस पुरस्कृत किया है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि आरोपी मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को जेल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।