window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सुभासपा के बढ़ते जनाधार से भारतीय जनता पार्टी और उनके नेता इस कदर बौखला गए कि झंडा जलाने लगे - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 11 March 2020

सुभासपा के बढ़ते जनाधार से भारतीय जनता पार्टी और उनके नेता इस कदर बौखला गए कि झंडा जलाने लगे



सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बढ़ते जनाधार से भारतीय जनता पार्टी और उनके नेता इस कदर बौखला गए हैं कि सरेआम गुंडागर्दी पर उतारू हैं।

इसका ताजा उदाहरण जनपद-भदोही, थाना-चोरी के ग्राम-अमवा खुर्द में देखने को मिला जहाँ भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को घरों एवं छतों पर चढ़कर पुरुषों और महिलाओं को न सिर्फ बुरी तरह मारा पीटा गया बल्कि पार्टी का झंडा जलाकर जबरन भाजपा के झंडा को लगाने का फरमान जारी कर दिया गया और ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दिया गया। पीड़ित पक्ष जब शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस द्वारा शिकायत सुनने और यथोचित कार्यवाही करने के बजाय उल्टे पीड़ित पक्ष को गाली देकर थाने से भगा दिया गया।

ज्ञातव्य हो कि अभी बीते विधानसभा सत्र में पुलिस विभाग की मूलभूत समस्याओं को माननीय ओमप्रकाश राजभर जी ने मुखर होकर विधानसभा में उठाया था- उसके बाद भी पुलिस विभाग की इस प्रकार की दोहरी मानसिकता उनके सत्तापक्ष के गुलाम होने का धोतक है।

स्थानीय पुलिस को अब वर्दी उतारकर भाजपा का झंडा-डंडा उठा लेना चाहिए--
अरुन राजभर राष्ट्रीय महासचिव सुहेलदे भारतीय समाज पार्टी

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।