window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सांसद रवि किशन ने दी सीएम योगी को बधाई, अब नहीं दिखाई देंगे बांस और बल्ली पर बिजली के तार गोरखपुर की जनता को मिले 11 करोड़ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 23 September 2020

सांसद रवि किशन ने दी सीएम योगी को बधाई, अब नहीं दिखाई देंगे बांस और बल्ली पर बिजली के तार गोरखपुर की जनता को मिले 11 करोड़

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर


सांसद रवि किशन ने दी सीएम योगी को बधाई,  अब नहीं दिखाई देंगे बांस और बल्ली पर बिजली के तार  गोरखपुर की जनता को मिले 11 करोड़


गोरखपुर,22 सितम्बर 
गोरखपुर में अब बिजली के तार बांस बल्ली पर नहीं दिखाई देंगे।इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में हुई जन प्रतिनिधियों की बैठक में सांसद रवि किशन और भाजपा संगठन द्वारा की गई माँग को तुरंत पूरा  करते हुए 11करोड   की राशि  स्वीकृत की है। 
   सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री    के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राशि स्वीकृत हो जाने से गोरखपुर की बहुत बड़ी और गंभीर समस्या बांस बल्ली  पर लटके बिजली के तार से शहर वासियों को निजात मिलेगी। धीरे धीरे यह एक बड़ी समस्या का रूप ले चुकी थी।आए दिन बिजली के तार के संपर्क में आने से   घटनाये होती रहती है।अब इस पर कार्य होने के बाद विराम लगेगा। सर्किट हाउस में  हुई बैठक में मेरे और पार्टी संगठन के लोगों की माँग को मुख्यमंत्री जी ने तुरंत पूरा कतरे हुए विकास के नए किर्तिमान स्थापित कर  रहे  गोरखपुर की एक बड़ी समस्या का निराकरण किया है।मैंने  गोरखपुर के विकास के लिए जब भी कोई माँग मुख्यमंत्री जी से की है उन्होंने हमेशा  अपना आशीर्वाद दिया है।मै अपनी और गोरखपुर की देवतुल्य जनता की तरफ से मुख्यमंत्री जी को बधाई  देता हूँ।पार्टी संगठन के लोगों ने भी मुख्यमन्त्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।