window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); BASTI यातायात जागरूकता के संबंध में रुधौली पुलिस ने निकाली मोटरसाइकिल रैली - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 21 November 2020

BASTI यातायात जागरूकता के संबंध में रुधौली पुलिस ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली

यातायात जागरूकता के संबंध में रुधौली पुलिस ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

 सड़क पर चलने वाले लोगों को हेलमेट लगाने के लिए किया प्रेरित 

बस्ती रुधौली । वर्तमान में चल रहे यातायात माह के क्रम में पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की शाम को प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा की अगुवाई में रुधौली पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों को सड़क यातायात नियमों व हेलमेट लगाने का पाठ पढ़ाया गया।
मोटरसाइकिल रैली रुधौली थाने से निकलकर स्टेट बैंक गली, डुमरियागंज तिराहा, बसंतपुर, अमघटी तिराहा, बखिरा तिराहा, मदरसा रोड को पार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी गई। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट व बिना मासिक के घूम रहे लोगों को हिदायत देते हुए यातायात नियमों के अनुपालन के लिए कहा तथा ऐसा न करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।