window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बांदा: आनलाइन ट्यूशन फीस निर्धारण का मानक तय करने की जरूरत :जीतू - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 22 December 2020

बांदा: आनलाइन ट्यूशन फीस निर्धारण का मानक तय करने की जरूरत :जीतू

सलिल यादव बांदा

आनलाइन ट्यूशन फीस निर्धारण का मानक तय करने की जरूरत :जीतू

बांदा। भाजपाके वरिष्ठ नेता एवं जिलाअधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर आनलाइन ट्यूशन फीस निर्धारण का मानक तय करने का अनुरोध किया है। उन्होने कहा है कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद आनलाइन क्लासेस के लिहाज से यह कदम उठाना जरूरी हो गया है। 
भाजपा नेता जीतू ने कहा है कि सरकारी और गैर सरकरी संस्थाएं विद्यार्थियों को आनलाइन शिक्षा दे रही हैं,लेकिन आनलाइन शिक्षा के लिये ट्यूशन फीस का कोई मानक तय नहीं किया गया है। इस विसंगति को लेकर जिम्मेदार अधिकारी मौन साध लेते हैं और अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करते हैं। 
उन्होंने पत्र की प्रति केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल, कानून मंत्री रविशंकर और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भी भेजा है। उन्होने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण प्राईमरी से उच्च शिक्षा तक विद्यार्थियों को आनलाइन शिक्षा जब अपरिहार्य हो गयी है तब ट्यूशन फीस निर्धारण का मानक स्पष्ट करना भी अनिवार्य हो गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।