Wednesday, 6 January 2021
BASTI कोहरे एवं तेज गति की भेंट चढ़ी दो जिंदगियां, 10 अन्य घायल
मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
कोहरे एवं तेज गति की भेंट चढ़ी दो जिंदगियां, 10 अन्य घायल
● बस्ती रुधौली के बीच उमरा तिराहे के पास प्राइवेट बस व गैस सिलेंडर से लदी ट्रक में भिड़ंत
● आधा दर्जन घायलों को ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, वाल्टरगंज व रुधौली पुलिस ने मौका संभाला
बस्ती रुधौली। प्रशासन की लाख मनाही के बावजूद तेज गति से चलने वाले वाहनों ने आखिरकार बुधवार को दो जिंदगिया लील ली। इसके साथ ही लगभग 10 लोगों को गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। घटना वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के उमरा चौराहे के पास की है जहां प्राइवेट बस और गैस सिलेंडर से लदी एक ट्रक में हुई में आमने सामने से हुई भीषण टक्कर में कई लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार संतकबीर नगर जनपद के घोसियारी से रुधौली होते हुए लखनऊ तक जाने वाली प्राइवेट बस संख्या प्राइवेट बस संख्या यूपी 32 एन 6039 सुबह सवारियां लेकर लखनऊ के लिए जा रही थी। लगभग सुबह आठ बजे वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के उमरा चौराहे के पास पहुंची ही थी कि तेज गति और कोहरे के कारण सामने से आ रही इंडियन गैस सिलेंडर लदी ट्रक संख्या यूपी 91 टी 1269 से सामने से भिड़ गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां सड़क पर उत्तर दक्षिण से पूरब पश्चिम की दिशा में फैल गई और दोनों तरफ का आवागमन पूरी तरह से रुक गया। घटना की सूचना पर दौड़े आसपास के लोगों ने किसी तरह एंबुलेंस को फोन कर लगभग आधा दर्जन घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर करवाया इसी बीच फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रुधौली शिवाकांत मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज ने मौके पर मोर्चा संभाला और अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर आवागमन शुरू कराया।
टूरिस्ट के नाम पर परमिशन लेकर ढोई जाती हैं सवारिया
पड़ोसी जनपद सिद्धार्थनगर एवं संतकबीर नगर से रुधौली होते हुए लगभग दर्जनभर गाड़ियां पिछले कई सालों से लखनऊ तक की सवारियों को लाती और ले जाती हैं। इन वाहनों के पास टूरिस्ट के नाम पर लखनऊ तक जाने का परमिशन होता है लेकिन अनियमित तरीके से इन वाहनों से प्रतिदिन चलने वाली सवारियों को ढोया जाता है और इस काम में मोटी रकम लेकर परिवहन विभाग इनकी पूरी मदद करता है। यही नहीं जब किसी उच्चाधिकारी के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर इन बसों के परमिशन की चेकिंग लगाई जाती है तो विभाग के कर्मचारियों द्वारा इन्हें गुप्त रूप से फोन करके सूचित कर दिया जाता है, जिससे यह बसें रूट बदलकर सवारियों को लखनऊ तक लाती और ले जाती है।
1 comment:
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
लेकिन मौके पर मौजूद रहे लोगों का कहना है कि गलती ट्रक की ज्यादा थी
ReplyDelete