window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); खेल से होता है सहयोगात्मक विकास - जितेंद्र सिंह - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 15 January 2021

खेल से होता है सहयोगात्मक विकास - जितेंद्र सिंह

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर

खेल से होता है सहयोगात्मक विकास - जितेंद्र सिंह 
 
गोरखपुर। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के रामनगर करजहां में ,करजहां प्रीमियर लीग 2021 के उद्घाटन मैच में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह ने फीता काट कर नाइट मैच का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेल से खिलाड़ियों के अंदर सहयोगात्मक भावनाओं का विकास होता है जो कि इस दौर में अपने देश ,गांव के लिए नितांत आवश्यक है । 
करजहां प्रीमियर लीग 2021, में कुल 32 टीमें प्रतिभाग कर रही है जिसमें उद्घाटन का पहला मैच रामपुर केरवानी क्रिकेट क्लब और शेखान क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। रामपुर किरवानी की टीम टॉस जीतकर सबसे पहले फील्डिंग करने  का निर्णय लिया शेखान की टीम 8 ओवर के मैच में 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जवाब में रामपुर केरवानी की टीम बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी जिसने एक विकेट गिराकर सात ओवर में 56 रन बनाकर जीत हासिल की जिसमें इंद्रजीत अकेले अपने टीम के सहयोग के लिए 26 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। इस दौरान श्यामदेव निषाद , रामाशंकर सिंह ,राजेश निषाद ,डॉ जाकिर हुसैन ,राजू सिंह, धनंजय यादव, संजय ,चदन सिंह  सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।