window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); पेट्रोल डीजल व गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राजातालाब तहसील पर जुलूस प्रदर्शन के साथ किया सभा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 22 February 2021

पेट्रोल डीजल व गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राजातालाब तहसील पर जुलूस प्रदर्शन के साथ किया सभा

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

पेट्रोल डीजल व गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राजातालाब तहसील पर जुलूस प्रदर्शन के साथ किया सभा

राष्ट्रपति के नाम उप जिलाधिकारी राजातालाब को सौंपा मांग पत्र

रोहनिया-राजातालाब तहसील पर सोमवार को दोपहर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी तहसील कमेटी राजातालाब के मंत्री कामरेड लालमणि वर्मा के नेतृत्व में सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल के साथ-साथ रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि व महंगाई के खिलाफ राजातालाब बाजार से नारेबाजी करते हुए जुलूस के साथ पैदल मार्च निकालकर राजातालाब तहसील पर पहुंच कर उप जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने सभा किया गया। सभा के अंत में महंगाई की मांग पत्र को राष्ट्रपति महोदय के नाम उप जिलाधिकारी राजातालाब मणिकंडन ए को ज्ञापन सौंपा।
 इस अवसर पर मुख्य रूप से कामरेड लाल मणि वर्मा, डॉ शिवशंकर शास्त्री,सियाराम उर्फ भानु यादव,श्री रामपाल, नारायण ,कैलाश,रामभरोस, लालचंद, पुनवासी ,दूधनाथ, लक्ष्मीशंकर, कमला प्रसाद, शंकर, छोटेलाल, सुरेश कुमार ,राम नारायण सिंह, गोवर्धन, गौरीशंकर, रामगोपाल इत्यादि लोग  शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।