ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा
सीडीओ सौम्या पाण्डेय को आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी जन समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया
कानपुर देहात।मुख्य विकास अधिकारी महोदया सौम्या पाण्डेय से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी जन समस्याएं बताई गयी, जिसमे मुख्य रूप से आवास हेतु अपात्र लाभार्थियों का चयन किये जाने एवं पात्र लाभार्थियों का अभी तक आवास विहीन होने, ग्राम पंचायतों में सफाई की व्यवस्था करवाए जाने ग्राम पंचायत पोलनदर, ततारपुर में हैंडपंप रीबौर की समस्या का समाधान करवाए जाने के साथ साथ शौचालय निर्माण करवाए जाने सम्बन्धी शिकायतें मुख्यरूप से रही।
इन शिकायतों के ससमय निस्तारण हेतु आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य विकास अधिकारी महोदया को ज्ञापन सौपा गया। जिसके क्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा सम्बंधित शिकायतों के ससमय निस्तारण करवाए जाने का आश्वाशन देते हुए सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देश प्रदान किये गए।
No comments:
Post a comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।