window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); चोरी की 10 मोटरसाइकिल व 01 तमंचा 02 कारतूस 315 बोर के साथ 02 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर थाना जायस पुलिस द्वारा गिरफ्तार । - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 18 March 2021

चोरी की 10 मोटरसाइकिल व 01 तमंचा 02 कारतूस 315 बोर के साथ 02 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर थाना जायस पुलिस द्वारा गिरफ्तार ।

मयंक पाण्डेय अमेठी


चोरी की 10 मोटरसाइकिल व 01 तमंचा 02 कारतूस  315 बोर के साथ 02 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर थाना जायस पुलिस द्वारा गिरफ्तार ।

 जनपद अमेठी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.03.2021  को प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय थाना जायस मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान बस अड्डा कस्बा जायस से दो अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल व तमंचा कारतूस के साथ समय 05:00 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया जो क्रमशः 1. अभियुक्त राजन वर्मा पुत्र राजू वर्मा नि0 ग्राम नगरवा कटरा लालगंज थाना गौरीगंज के कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ 2. शिवा पुत्र राजेश कोरी नि0 ग्राम पूरे केसरी थाना गौरीगंज के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई । पूछताछ में अभियुक्तों ने मिलजुल कर मोटरसाइकिल जनपद के विभिन्न स्थान व गैर जनपद रायबरेली, प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर से चोरी करके नंबर प्लेट बदल कर बेचकर अपना जीवन यापन करने की बात बताये तथा जुर्म स्वीकार कर रहे हैं तथा मोटरसाइकिल यूपी 36 ए 8742 कासिमपुर थाना जायस से चोरी करना व मोटरसाइकिल यूपी 36 6423 हीरो स्प्लेण्डर देवीपाटन मन्दिर अमेठी से चोरी करना बताये जिस पर कासिमपुर से मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मु0अ0स0 55/21 धारा 379 भादवि थाना जायस व देवीपाटन मन्दिर अमेठी से चोरी के संबंध में मु0अ0स0 103/21 धारा 379 भादवि थाना अमेठी पंजीकृत है । अभियुक्त राजन वर्मा की निशानदेही पर उसके घर से 05 मोटरसाइकिल व अभियुक्त शिवा के घर से 03 मोटरसाइकिल बरामद हुई । थाना जायस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।