window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); BASTI -पंचायत चुनाव के मद्देनजर थाना पर हुआ पर दंगा नियंत्रण एवं असलहों का रिहर्सल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 7 March 2021

BASTI -पंचायत चुनाव के मद्देनजर थाना पर हुआ पर दंगा नियंत्रण एवं असलहों का रिहर्सल


रिपोर्ट-मोहित कुमार गुप्ता 

रुधौली: जैसे जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आता जा रहा है प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूती देने की कवायद तेज होती जा रही है। इसी क्रम में रविवार को स्थानीय थाने पर पुलिसकर्मियों को विपरीत परिस्थितियों हेतु दंगा नियंत्रण एवं हथियारों को खोलने व जोड़ने की रिहर्सल कराई गई।


 पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश के क्रम मे रविवार को थाना रुधौली पर क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक रुधौली शिवाकांत मिश्र की नौजूदगी में पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना रुधौली पर असलहो के साफ-सफाई व खोलने-जोड़ने व रख-रखाव एवं दंगा नियंत्रण का रिहर्सल कराया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक महोदय गोरखपुर जोन के आदेश के क्रम में बीट व्यवस्था प्रणाली के संबंध में दिए गए आदेशों एवं निर्देशो को पढ़ कर पालन हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान असलहो को सजगतापूर्वक एवं शीघ्रता से खोलने-जोड़ने पर प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र द्वारा आरक्षी उपेंद्र यादव एवं मीनाक्षी चौरसिया को नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।