कृपा शंकर चौधरी
गोरखपुर।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) गोरखपुर जिला इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को रानीडीहा स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से समयबद्ध ढंग से सभी दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
डॉ. सिन्हा ने कहा कि चुनावी सफलता की आधारशिला मजबूत Booth Committees होती हैं। इसलिए प्रत्येक बूथ समिति को पूरी तरह सक्रिय किया जाए और कार्यकर्ताओं को सरल ऐप (Saral App) के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण देकर संगठन को और सशक्त बनाया जाए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने बताया कि 22 जुलाई को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ Booth Presidents' Conference आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को बूथ अध्यक्षों तक आवश्यक दिशा-निर्देश समय से पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने भी संबोधित किया और संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया ने किया, जबकि अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. आर.डी. सिंह, डीसीएफ के निवर्तमान चेयरमैन गुलाबर्ध्वज सिंह, जिला महामंत्री डॉ. योगेश प्रताप सिंह, उमाशंकर निषाद सहित जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।