window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); शीर्षक:Gold Medal Winner आनंद सिंह का Grand Welcome, चीन से लौटे चैंपियन ने खेल सुविधाओं की उठाई मांग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 17 July 2026

शीर्षक:Gold Medal Winner आनंद सिंह का Grand Welcome, चीन से लौटे चैंपियन ने खेल सुविधाओं की उठाई मांग


उपेंद्र कुमार पांडेय
आजमगढ़।

चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक (Javelin Throw) स्पर्धा में भारत के लिए Gold Medal जीतने वाले आजमगढ़ के टहर किसुदेवपुर निवासी एथलीट आनंद सिंह का गृह जनपद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जैसे ही आनंद सिंह का काफिला कंधरापुर क्षेत्र के सेहदा कट पहुंचा, वहां पहले से मौजूद समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आनंद ने सबसे पहले अपने पिता अमरजीत सिंह के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और माल्यार्पण के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

स्वागत समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं भाजपा सह-कोषाध्यक्ष श्रेय अग्रवाल, भाजपा नेता रित्विक जायसवाल, भाजपा नेता मनीष यादव, एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव मुज़म्मिल खान सहित अनेक खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आनंद सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, मित्रों और सभी शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने बताया कि भाला फेंक की प्रेरणा उन्हें कप्तानगंज इंटर कॉलेज में अध्ययन के दौरान मिली थी, जिसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया।

आनंद सिंह ने कहा कि आजमगढ़ के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सरकार से जिले में आधुनिक सुविधाओं से युक्त Sports Stadium विकसित करने की मांग की, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।