रिपोर्ट -कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर
गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा चौराहे पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना रात करीब 9:15 बजे मिली। सूचना पर खोराबार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में ऑटो संख्या UP53-MT-1722 के चालक नूर हसन (पुत्र मोहम्मद दीन), निवासी ग्राम परतावल तरकुलवा तिवारी, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महाराजगंज की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया। वहीं ट्रक संख्या UP53-ET-1278 के चालक प्रदीप कुमार (पुत्र मुन्नालाल), निवासी ग्राम रामवर चगहाँ, पोस्ट हिलौली बाजार, थाना कसया, जनपद कुशीनगर को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खोराबार थाने में खड़ा करा दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
(पुलिस सूत्रों के अनुसार) यह जानकारी मोतीराम अड्डा चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गोरखपुर को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर प्राप्त हुई है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।