उपेंद्र कुमार पाण्डेय संवाददाता, आजमगढ़।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की आजमगढ़ शाखा के सत्र 2026-28 के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हरिहरपुर स्थित आईएमए भवन में संपन्न हुए। मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नंदलाल यादव एवं चुनाव आयुक्त डॉ. अभिषेक सिंह की निगरानी में हुए मतदान में चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 234 मतदाताओं में से 220 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के चुनाव में डॉ. डीपी राय ने 146 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. आनंद सिंह को 74 मत मिले।
सचिव पद का मुकाबला बेहद रोचक रहा। दोनों प्रत्याशी डॉ. रजनी त्रिपाठी और डॉ. मोहम्मद खालिद को 110-110 मत प्राप्त हुए, जिससे मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. निर्मल श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. मोहम्मद खालिद की सहमति और कार्यकारिणी के निर्णय के आधार पर डॉ. रजनी त्रिपाठी को सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
वहीं, डॉ. फरहान अहमद पहले ही कोषाध्यक्ष (Treasurer) पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आईएमए भवन में उत्सव का माहौल रहा। चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने नई कार्यकारिणी से संगठन को और मजबूत बनाने तथा चिकित्सकों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।