कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर
मोतीराम अड्डा गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास स्थित तुर्रा नाले में शुक्रवार को मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान रामनगर करजहां स्थित श्यामदेव निषाद टोला निवासी विजय कैलाश (48) पुत्र स्वर्गीय झिनक के रूप में हुई।
शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों की नजर नाले में उतराते शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खोराबार पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त न होने पर शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।
बाद में परिजनों द्वारा शव की पहचान विजय कैलाश के रूप में की गई। बताया जाता है कि विजय कैलाश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह दो भाइयों में एक थे तथा उनकी कोई संतान नहीं थी।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।