window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Professor of Practice: गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन की नई पारी, पहले Lecture में छात्रों को दिया Success का मंत्र - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 18 July 2026

Professor of Practice: गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन की नई पारी, पहले Lecture में छात्रों को दिया Success का मंत्र




कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर, 18 जुलाई। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत 'Professor of Practice' योजना की शुरुआत के साथ सांसद एवं अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने शनिवार को ललित कला एवं संगीत विभाग में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अपना पहला व्याख्यान देते हुए आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताया।

अपने संबोधन में रवि किशन ने संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि मजबूत इरादे और लगातार मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह मिट्टी के घर से निकलकर संसद तक पहुंचे हैं और इस सफर की सबसे बड़ी ताकत आत्मविश्वास, समर्पण और निरंतर प्रयास रहे हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखने, नियमित अभ्यास करने और बड़े सपने देखने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि गोरखपुर के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं और उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

रवि किशन ने 'Professor of Practice' की अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने की बात कहते हुए कक्षाओं में अनुशासन और नियमित उपस्थिति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अनुभूति दुबे ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और करियर मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने अभिनय, कला, करियर और संघर्ष से जुड़े सवाल पूछे, जिनका रवि किशन ने विस्तार से जवाब दिया।

इस अवसर पर प्रोफेसर उषा सिंह, डॉ. गौरी शंकर चौहान, डॉ. प्रदीप साहनी, डॉ. प्रदीप राजोरिया सहित विभाग के शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।