रिपोर्ट : उपेंद्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सत्र 2026-27 की मतगणना बुधवार को बार सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी शिवधन प्रसाद चौरसिया और एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी की निगरानी में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने परिणामों की औपचारिक घोषणा की।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में भृगुनाथ राम ने 215 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेन्द्र प्रताप सिंह को 190 मत मिले, जबकि बलिराम यादव को 5 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर लौटू राम मौर्य 273 मत और मुन्ना सिंह 210 मत पाकर विजयी रहे। इस पद पर सत्यप्रकाश चतुर्वेदी को 142 मत मिले।
मंत्री पद पर मनोज कुमार राय ने 260 मत हासिल कर जीत दर्ज की। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में दीपक कुमार श्रीवास्तव को 131 मत, सतिराम प्रजापति को 10 मत और रविशंकर यादव को 8 मत प्राप्त हुए। सहमंत्री प्रशासन पद पर आनन्द प्रकाश यादव 217 मत पाकर विजयी घोषित किए गए, जबकि राहुल उपाध्याय को 197 मत मिले।
इस बार कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके चलते यह पद रिक्त रह गया।
कई पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण कुछ प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इनमें उपाध्यक्ष के दो पदों पर पंकज कुमार और बालकृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष पद पर लालमोहन गिरी, सह मंत्री पुस्तकालय पद पर कृष्ण कुमार सिंह, सह मंत्री प्रशासन पद पर हरेंद्र यादव तथा वरिष्ठ कार्यकारी समिति के छह पदों पर अजीत कुमार सिंह, अमरजीत कुमार मल्ल, कुमारी आभा श्रीवास्तव, निकेश कुमार यादव, फैजान अहमद और श्यामजीत यादव निर्विरोध चुने गए। इसी तरह कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति के पदों पर अवनेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार यादव, आनंद प्रकाश सिंह, आलोक कुमार सिंह और पंकज तिवारी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
परिणाम घोषित होते ही बार सभागार में उत्साह का माहौल बन गया। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री सहित सभी विजयी और निर्विरोध पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और नए कार्यकाल के सफल एवं प्रभावी होने की शुभकामनाएं दीं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।