window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); School Chalo Abhiyan: श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज ने जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा का दिया संदेश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 16 July 2026

School Chalo Abhiyan: श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज ने जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा का दिया संदेश


रिपोर्ट : उपेंद्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। नगर स्थित श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में स्कूल चलो अभियान के तहत गुरुवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति अभिभावकों और समाज को जागरूक करना रहा।

रैली का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सोनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय में नामांकन कराने और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।

विद्यालय के प्रबंधक मनीष रत्न अग्रवाल ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी से शिक्षा के प्रसार में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

रैली में एनसीसी कैडेट छात्राओं ने अनुशासित ढंग से नेतृत्व किया। शिक्षिकाओं, विद्यालय कर्मियों तथा मिड-डे-मील से जुड़े कर्मचारियों ने भी अभियान में सहभागिता निभाई। छात्राओं ने "आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को जरूर पढ़ाएंगे" और "हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षित भारत का सपना साकार बनाए" जैसे जागरूकता नारों के माध्यम से शिक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।