रिपोर्ट : विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार, गोरखपुर।
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा पुलिस चौकी अंतर्गत रामूडिहा गांव के सामने फोरलेन पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, रामूडिहा गांव निवासी संतोष कुमार उर्फ पुल्लु गौड़ (47) पुत्र रामसहाय बुधवार सुबह करीब सात बजे फोरलेन पार कर रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण बुधवार देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है। पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।