window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Gangster Act: डकैती व नकबजनी गिरोह के पांच सदस्यों पर कार्रवाई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 26 July 2026

Gangster Act: डकैती व नकबजनी गिरोह के पांच सदस्यों पर कार्रवाई



गैंग लीडर समेत पांच आरोपितों के खिलाफ खोराबार पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

निज प्रतिनिधि 

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र में संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने डकैती का प्रयास और नकबजनी जैसे मामलों में संलिप्त बताए जा रहे गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में खलबली मची है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में खोराबार थाने की पुलिस ने गैंग लीडर अमन कुमार राव उर्फ मिंटू और उसके चार साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों पर संगठित गिरोह बनाकर डकैती का प्रयास, नकबजनी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इनके कारण क्षेत्र में भय का माहौल होने की बात भी पुलिस ने कही है।

पुलिस के मुताबिक, जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद गैंग चार्ट तैयार कर गैंग लीडर अमन कुमार राव निवासी भैंसहा बाढ़न, थाना खोराबार के साथ विजय पासवान निवासी चकदहिया, चौरीचौरा, धीरज चौरसिया निवासी बरहीपार, बेलीपार, रोहित पाल निवासी आराजी बसडीला, खोराबार तथा आशीष उर्फ आदित्य शूटर निवासी चारपानी धस्की, बेलीपार के खिलाफ खोराबार थाने में मु.अ.सं. 337/26 के तहत गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई का उद्देश्य संगठित अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।