window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Social Harmony ही भाजपा की पहचान : डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 25 July 2026

Social Harmony ही भाजपा की पहचान : डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा


कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया तथा संत गुरु रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि संत रविदास ने अपने पूरे जीवन में सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनका दर्शन आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। भाजपा सरकार संत रविदास के बताए मार्ग पर चलते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र को आगे बढ़ा रही है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लें।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया ने किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं खजनी विधायक श्रीराम चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष वंश बहादुर, संतराज यादव, मार्कंडेय राय, अशोक सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. आरडी सिंह, गुलाबरध्वज सिंह, संत प्रसाद, योगेश प्रताप सिंह, उमाशंकर निषाद, अनिल कुमार, संदीप विश्वकर्मा, अनिल प्रजापति सहित जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।