Peace & Faith: करमैनी में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, निकला मातमी जुलूस - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 6 August 2026

Peace & Faith: करमैनी में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, निकला मातमी जुलूस


कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर बेला कांटा। पिपराइच क्षेत्र के करमैनी और आसपास के गांवों में चेहल्लुम का पर्व श्रद्धा, अकीदत और धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित मजलिसों में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के अन्य शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।

चेहल्लुम के अवसर पर क्षेत्र में पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने "या हुसैन" की सदाओं के बीच मातम कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की, जिससे कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

मजलिस को संबोधित करते हुए उलेमाओं ने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत को सत्य, न्याय, इंसानियत और त्याग का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। अंत में देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।

कार्यक्रम में महबूब खान, पप्पू खान, तुन्ने खान, जावेद खान, इज़हार अली, टाइगर खान, बबलू अंसारी, मोहम्मदीन, गोल्डन अंसारी, बेलन अंसारी, आमिर खान, गफ्फार अली, आशिक अली, जुनैद खान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं अकीदतमंद मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।