तिरंगा यात्रा को बनाएं जन-जन का अभियान : डॉ. समीर सिंह - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 5 August 2026

तिरंगा यात्रा को बनाएं जन-जन का अभियान : डॉ. समीर सिंह


हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को करें प्रेरित : विनोद राय

कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर। रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपा जिला इकाई की ओर से ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ एवं तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।

डॉ. समीर सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित कर इसे राष्ट्रप्रेम से जोड़ने वाला अभियान बनाया जाए। उन्होंने प्रत्येक घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने के लिए कार्ययोजना तैयार करने तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी तिरंगा यात्रा में शामिल कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा किसी एक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों की भावनाओं को राष्ट्रप्रेम से जोड़ने वाली यात्रा है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं से हर घर में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। सभी कार्यकर्ता प्रत्येक नागरिक को अभियान से जोड़कर इसे सफल बनाने का संकल्प लें।

जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने बताया कि छह अगस्त को मंडलवार कार्यशालाएं आयोजित कर अभियान की तैयारियां की जाएंगी। 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में एक से दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों और वीर बलिदानियों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। वहीं, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस और संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

कार्यशाला का संचालन अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, वंश बहादुर सिंह, डीसीएफ चेयरमैन गुलाबध्वज सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य डॉ. आरडी सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया, उमाशंकर निषाद, बलवीर यादव, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, केएम मझवार, अनिल कुमार, राम प्रवेश तिवारी, चंदन त्रिपाठी, अनिल प्रजापति, संदीप विश्वकर्मा सहित जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष व प्रभारी तथा मोर्चा जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।