रिपोर्ट -विनोद कुमार सोनबरसा बाजार, जगदीशपुर गोरखपुर
गोरखपुर/जगदीशपुर नाग पंचमी के अवसर पर जगदीशपुर बड़ी टोला स्थित शिव मंदिर के पास रविवार को पारंपरिक कुश्ती का आयोजन हुआ। अखाड़े में क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण युवा पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और शारीरिक दमखम का प्रदर्शन किया। पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे अखाड़े में पहलवानों के उतरते ही दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। युवा पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोर आजमाइश की। हर मुकाबले के दौरान ग्रामीण तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने देर तक कुश्ती का आनंद लिया।
इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को ग्रामीणों ने अपने स्तर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ग्रामीणों द्वारा अपनी जेब से इनाम देने से पहलवानों में भी उत्साह बढ़ा। आयोजन के दौरान ग्रामीणों में आपसी भाईचारे और खेल भावना का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि नाग पंचमी के अवसर पर होने वाली पारंपरिक कुश्ती गांव की पुरानी खेल संस्कृति का हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें खेल के प्रति रुचि भी बढ़ती है। ग्रामीणों ने इस परंपरा को आगे भी जारी रखने की बात कही।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।