कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर
मोतीराम अड्डा, गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के भैसहां गांव में रविवार को भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में भैसहां, जयपुर और आराजी बसडिला गांवों के ग्रामीणों ने अपनी जमीन से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
चौपाल में थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह, लेखपाल अरुण कुमार सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र जायसवाल और जयपुर के प्रधान विनय गुप्ता ने लोगों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने राजस्व अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से भूमि विवादों को आपसी तनाव का कारण बनाने के बजाय प्रशासन के माध्यम से समाधान कराने की अपील की। चौपाल में कई मामलों पर मौके पर ही जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक शुभम सिंह, वैभव श्रीवास्तव, मनीष विश्वकर्मा, चंदन, रामलखन, प्रताप, संगम निषाद, राकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।